होमHimachalChambaभतीजी की शादी में आया युवक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा,...

भतीजी की शादी में आया युवक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, घर लौटने से पहले चली गई जान

युवक अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अपनी बहन पुष्पा देवी की बेटी की शादी में शामिल होने सेरी नड्डल गांव पहुंचे थे। 7 जुलाई को शादी की रस्में और विदाई पूरी होने के बाद पूरा परिवार घर पर मौजूद था।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा जिले के सेरी नड्डल गांव में पेश आया। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के गांव देवसल निवासी 34 वर्षीय जीवन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जीवन कुमार 6 जुलाई को अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अपनी बहन पुष्पा देवी की बेटी की शादी में शामिल होने सेरी नड्डल गांव पहुंचे थे। 7 जुलाई को शादी की रस्में और विदाई पूरी होने के बाद पूरा परिवार घर पर मौजूद था।

शाम को जब जीवन कुमार के पिता केहर सिंह ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सड़क किनारे घिसटने के निशान और एक चप्पल दिखाई देने पर परिजनों ने नीचे खाई में देखा। करीब 100 मीटर नीचे उतरने पर जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिला

ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले को हादसा मानते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  'Seven' की जगह 'Saven', Thousand बना thursday! देख लो चेक पर लिखे ये स्पेलिंग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More