चंबा : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला लिया। केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उनकी यह नियुक्ति सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल के मातृत्व अवकाश के चलते हुई है। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।



