HomeHimachalChambaचंबा में 118 ग्राम पंचायतों में होगा पहले चरण का मतदान, पोलिंग...

चंबा में 118 ग्राम पंचायतों में होगा पहले चरण का मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत 26 मई को चंबा ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी। इनके अंतर्गत विकासखंड भरमौर की 16 ग्राम पंचायतें, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16 तथा तीसा विकासखंड की 19 सहित पांगी विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सोलन में आल्टो कार से 17.41 ग्राम चिट्टा और ₹5,600 नकदी बरामद, युवती समेत तीन गिरफ्तार, कार भी जब्त

उपायुक्त ने यह भी बताया कि 118 ग्राम पंचायतों के तहत 676 वार्ड शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के तहत 18 ज़िला परिषद वार्ड तथा 46 पंचायत समिति वार्ड भी सम्मिलित हैं।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उपायुक्त ने मतदाताओं से बिना किसी भेदभाव एवं प्रलोभन के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। साथ में उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल

इन ग्राम पंचायत में पूर्ण होगी मतदान प्रक्रिया
विकास खंड चंबा : ग्राम पंचायत रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर

विकास खंड भरमौर : ग्राम पंचायत कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली

विकास खंड तीसा : सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ तथा भंजराडू

विकास खंड मैहला : अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा व किलोड़

विकास खंड पांगी : सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर एवं रेई

ये भी पढ़ें:  सुलह विधानसभा क्षेत्र को सीएम ने दी 76.41 करोड़ रुपये की सौगात, पात्र महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा

विकास खंड सलूणी : खड़जोता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला व नड़ल

विकास खंड भटियात : गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुण्डी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूण्डा, गाहर, काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुन्ता, चूहन, मेल, शेरपुर, रुलियाणी, औसल व पधरोटू

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More