HomeHimachalChambaवन अधिकार अधिनियम प्रस्तावों पर तेज हुई प्रक्रिया, चंबा में डीएलसी बैठक...

वन अधिकार अधिनियम प्रस्तावों पर तेज हुई प्रक्रिया, चंबा में डीएलसी बैठक में कई मामलों को मिली मंजूरी

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र चंबा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए), 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक का आयोजन किया गया।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र चंबा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए), 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 की धारा 3(2) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति के तहत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों से संबंधित विभागीय औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारीयों से समय समय पर उप-मंडल स्तरीय समिति (एसडीएलसी)की बैठकें आयोजित करते रहने और मामलों को जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) के समक्ष रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बुरी तरह तोड़ी टांग, बाहर निकलीं हड्डियां, मामले में 4 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर आवश्यक जांच, स्थल निरीक्षण तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समिति ने प्रस्तुत प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक टिप्पणियां एवं सुझाव दर्ज किए व कुछ मामलों को मंजूरी भी प्रदान की। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, वन मंडल अधिकारी वन्यजीव केएस जमवाल, वन मंडल अधिकारी डलहौज़ी रजनीश महाजन, जिला योजना अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी भटियात अनिल गुराडा, सहायक अभियंता जल शक्ति सिहुंता दिनेश सिंह व शिक्षा विभाग से तरलेश बाली उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पीति कप आइस हॉकी प्रतियोगिता आज से, काजा में जुटेंगे खिलाड़ी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More