HomeHimachalChambaचंबा में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू, पहले...

चंबा में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन किसानों ने दिखाया उत्साह

इस वर्ष में जिला चंबा में 175 किसानों से कुल 134 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में तीन खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

चंबा : आतमा परियोजना, कृषि विभाग जिला चंबा की ओर से सोमवार से प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य ₹60 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर ₹80 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों में भारी उत्साह है।

इस वर्ष में जिला चंबा में 175 किसानों से कुल 134 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में तीन खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहला केंद्र चंबा विकास खंड के लिए बालू स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में, दूसरा केंद्र बनीखेत और तीसरा केंद्र भटियात विकास खंड के लिए चुवाड़ी में स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव, वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

खरीद प्रक्रिया के प्रथम चरण में आज चंबा विकास खंड के 22 किसानों से 2,2.65 किवंटल प्राकृतिक गेहूं की खरीद की गई। वहीं बनीखेत केंद्र में भटियात क्षेत्र के 10 किसानों से 4 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं खरीदा गया। यह खरीद प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक जारी रहेगी।

इस अवसर पर आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में प्राकृतिक खेती को और अधिक अपनाने तथा इसके क्षेत्रफल में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 8 ग्राम स्मैक और 480 नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया ये शख्स

कार्यक्रम में उप-परियोजना निदेशक डॉ. शिवानी राणा भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विकास खंड मैहला के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक तथा विकास खंड चंबा के सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों द्वारा लाए गए गेहूं का नमी (Moisture) परीक्षण किया गया तथा उन्हें विधिवत रसीदें प्रदान की गईं। सभी किसानों के बैंक खाते का विवरण भी एकत्रित कर लिया गया है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की राशि उन्हें नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों पर होगी भर्ती

Latest Articles

Explore More