HomeHimachalSirmaurDA की उम्मीद थी, मिला ‘3% वेतन कटौती’ का झटका, प्रवक्ता संघ...

DA की उम्मीद थी, मिला ‘3% वेतन कटौती’ का झटका, प्रवक्ता संघ ने सरकार से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हाल ही में पेश किए गए बजट में क्लास-बी कर्मचारियों के वेतन में 3 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। संघ ने कहा कि जहां प्रवक्ता इस बजट से लंबित 13 महंगाई भत्तों और एरियर में आंशिक राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं उन्हें वेतन कटौती का झटका दे दिया गया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हाल ही में पेश किए गए बजट में क्लास-बी कर्मचारियों के वेतन में 3 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। संघ ने कहा कि जहां प्रवक्ता इस बजट से लंबित 13 महंगाई भत्तों और एरियर में आंशिक राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं उन्हें वेतन कटौती का झटका दे दिया गया।

संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष डॉ. आई.डी. राही, राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महिला विंग सिरमौर अध्यक्ष संध्या चौहान, जिला सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि श्रेणी-बी के अधिकांश कर्मचारी मध्यम वर्ग से आते हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारियां, मकान और वाहन के ऋण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य घरेलू खर्च पूरी तरह मासिक वेतन पर निर्भर होते हैं। इस प्रकार की कटौती से उनकी आर्थिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश

इस दौरान हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष डॉ. आई.डी. राही की अगुवाई में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) का कार्यभार देख रहे विजय कुमार राघव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे छात्र हित से जुड़े हर मुद्दे पर प्रशासन के साथ सहयोग करते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव दिनेश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, उपमंडल पांवटा खंड प्रधान बलदेव चौहान, लेख राज ठाकुर, राज कुमार और अन्य सदस्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  जंगलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर आदेश जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More