होमHimachalChambaहिमाचल में मामूली विवाद के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, घर...

हिमाचल में मामूली विवाद के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला, पति और सास पर केस

हिमाचल प्रदेश में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

चंबा : हिमाचल प्रदेश में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला जिला चंबा का है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत तथा प्रताड़ना के आरोप में सास के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में ₹76 हजार की लकड़ी संग दो दबोचे; बद्दी में कार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति और सास उसके साथ क्रूरता का व्यवहार करते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तीन तलाक दे दिया गया और घर से भी निकाल दिया गया। इसके बाद वह शिकायत लेकर सीधे महिला पुलिस थाना पहुंची।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके गांव में दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  ध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़ खर्च की मंजूरी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More