HomeHimachalUnaचट मंगनी, पट ब्याह... दो दिन बाद दुल्हन ने दिया ऐसा झटका...

चट मंगनी, पट ब्याह… दो दिन बाद दुल्हन ने दिया ऐसा झटका कि उड़ गए होश, मामला पुलिस तक पहुंचा

अंबोटा गांव में शादी के नाम पर कथित ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि दो दिन पहले ब्याह कर घर लाई गई दुल्हन देर रात नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

गगरेट : उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में शादी के नाम पर कथित ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि दो दिन पहले ब्याह कर घर लाई गई दुल्हन शनिवार देर रात नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस को आशंका है कि शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाने वाला कोई संगठित गिरोह इसके पीछे हो सकता है।

अंबोटा निवासी एक युवक ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसकी पंजाब में पहचान है और वह उसकी शादी करवा देगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

इसके बाद उसे पंजाब के मुकेरियां ले जाया गया, जहां एक महिला से मुलाकात करवाई गई। महिला उन्हें बटाला ले गई और वहां एक व्यक्ति से मिलवाया, जिसने साथ आई युवती को अपनी बहन बताते हुए उसकी शादी करवाने की बात कही।

शिकायत के अनुसार, महिला ने उसी दिन शादी करवाने का दबाव बनाया और दुल्हन को सजाने तथा गहने खरीदने के नाम पर युवक से 70 हजार रुपये ले लिए।

इसके बाद एक वकील के माध्यम से शपथ पत्र तैयार करवाया गया और युवक को बताया गया कि उसकी शादी हो चुकी है। युवक दुल्हन को अपने घर ले आया। घर पहुंचने के बाद उसने गांव में भोज देने के लिए स्थानीय सोसायटी से 70 हजार रुपये और निकाल लिए।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी परवाणू की 2 कंपनियां, इन पदों के लिए 6 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

युवक का आरोप है कि दुल्हन दो दिन तक घर की गतिविधियों और सामान की टोह लेती रही। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। युवक ने बताया कि उसने पत्नी को घर से निकलते हुए देखा भी, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सका।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला कोई संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  तीन साल से यातायात के लिए बंद पड़ी सांगना-सत्ताहन संपर्क सड़क, फसलों को मंडी और बीमार को अस्पताल पहुंचाना चुनौती
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More