होमHimachalविद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मियों की मांगों और समस्याओं पर मनाली में मंथन,...

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मियों की मांगों और समस्याओं पर मनाली में मंथन, मांगा समाधान

मनाली : राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई मनाली का साधारण अधिवेशन इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगों पर चर्चा हुई। इस अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, प्रदेश महामंत्री चमन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रताप ठाकुर और पूर्व मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर विशेष रूप से मौजूद रहे।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को केंद्र के वेतनमान दिए जाने की अटकलों का तकनीकी कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध करता है। विद्युत बोर्ड की संपत्तियों का HPPCL और HPTCL को हस्तांतरण करना 2010 में हुए त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।

उन्होंने चिंता जताई कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग से आग्रह किया कि तकनीकी कर्मचारियों का युक्तिकरण उनके कार्यक्षेत्र में उनके कार्यभार के अनुरूप किया जाए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने वन मित्रों से किया 'संवाद', बोले जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

उन्होंने कहा में विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए तकनीकी कर्मचारियों को अभी तक सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले वित्तीय लाभ लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी और संशोधित वेतनमान की बकाया राशि वर्ष 2023 से लंबित पडी है। वर्तमान में सेवारत तकनीकी कर्मचारियों का ओवरटाइम, मोबाइल भत्ता भी वर्ष 2023 से लंबित है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है। इसके बावजूद प्रदेश के 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को तकनीकी कर्मचारी सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर मानसिक दवाब बढ़ रहा है। तकनीकी कर्मचारियों के साथ घातक एवं अघातक दुर्घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि 4 हजार के लगभग तकनीकी कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, उन्हें अतिशीघ्र भरा जाए। इसके साथ ही वर्ष 2023 में पदोन्नति नियमों में बदलाव होने से ITI एवं नॉन ITI टीमैट, ALM, हेल्पर्स प्रमोशन के लिए प्रभावित हुए हैं, जिस कारण उनकी प्रमोशन होना असंभव हो गया हैं। इससे ये सभी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इसके समाधान की पहल करनी चाहिए ।

ये भी पढ़ें:  सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव, वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री चमन लाल शर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन करके मनाली यूनिट के प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाया, जिसमें सर्वसम्मति से डोला ठाकुर को इकाई अध्यक्ष, वरिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा, दिनेश और पूर्ण को उपाध्यक्ष, चेतन शर्मा को सचिव, भूषण शर्मा को सहसचिव, तेजराम को सह सचिव, रवि ठाकुर को वित्त सचिव, सुनील कुमार को संगठन सचिव, मनोज प्रभाकर को मुख्य सलाहकार और राजेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता परिचालन वृत कुल्लू ई. रोहित ठाकुर और अधिशाषी अभियंता मनाली पूर्ण चंद से मिला और तकनीकी कर्मचारियों की क्षेत्रीय मांगों को उनके समक्ष रखा, जिसमें जिन कर्मचारियों की दो वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण हो चुकी है, उनकी लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन और SSA पदों पर सर्कल स्तर पर शीघ्र कंफर्मेशन करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  विदेश भेजने के नाम पर सिरमौर के युवक से धोखाधड़ी, म्यांमार में जबरन अपराध में झोंका, जेल तक पहुंचा

कुल्लू, मनाली, थलौट और केलांग चारों डिवीजनों में कार्यरत सभी तकनीकी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाने और फ्यूज वायर, बेल्ट, हेलमेट, केबल इत्यादि की उपलब्धता के साथ सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More