HomeHimachalहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम! बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में चलेगा...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम! बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में चलेगा तेज अंधड़

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के अधिकांश भागों में 23 मई तक देखने को मिल सकता है। विभाग का कहना है कि 19, 20 और 21 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के शेष दिनों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये तारीखें

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  पिस्टल दिखाकर गार्ड से लूट मामले का 24 वर्षीय आरोपी दबोचा, वारदात में शामिल अन्य 6 आरोपी नाबालिग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More