HomeHimachalSirmaurनाहन में 10 से 15 मिनट में बहाल होगी पावर सप्लाई, पर...

नाहन में 10 से 15 मिनट में बहाल होगी पावर सप्लाई, पर सवाल वही बिजली बहाली में लेटलतीफी क्यों? लोगों में रोष

बिजली बोर्ड की ओर से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का समय तय किया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी लोग अंधेरे और गर्मी से जूझते रहे।

नाहन : सोमवार को नाहन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शटडाउन लिया गया था। बिजली बोर्ड की ओर से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का समय तय किया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी लोग अंधेरे और गर्मी से जूझते रहे। रात करीब 8:50 बजे तक भी बिजली की आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

भीषण गर्मी के बीच लंबे बिजली कट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। घरों में उमस से हालात खराब रहे, जबकि कई लोगों को राहत पाने के लिए शहर से बाहर ठंडे स्थानों का रुख करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब पहले से पूरा दिन शटडाउन तय था, तब भी निर्धारित समय पर बिजली बहाल न होना बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने

लोगों ने यह भी कहा कि बिजली बोर्ड महीने में एक बार पूरे दिन का शटडाउन लेता है, लेकिन इसके बावजूद बाकी दिनों में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। लोगों ने कहा कि पूरा दिन बिजली न होने से कामकाज ठप रहा। वहीं घरों में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

उधर, एक्सईएन ई. मुकेश कुमार ने बताया कि दोसड़का स्थित पावर स्टेशन में कार्य अंतिम चरण में है और अगले 10 से 15 मिनट में नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के बहुरेंगे दिन, सफर होगा मजेदार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More