HomeRashifalआज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है, जानें अपनी राशि का राशिफल...

मेष और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है, जानें अपनी राशि का राशिफल…

मेष:
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशे की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

वृष:
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज आप बिना किसी की मदद के धन कमाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के कारण आप उदास रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: चॉकलेटी

मिथुन:
आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति रह सकती है। सोच को आज अपने सकारात्मक रखें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

ये भी पढ़ें:  19 मार्च से सजेगा श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला, डीसी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

कर्क:
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से आज आप किसी की राय ले सकते हैं।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

सिंह:
सेहत के विषय में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी । कार्य क्षेत्र में आज किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें चोट लगने का खतरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

कन्या:
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 10 मार्च 2026: जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त, सभी 12 राशियों का हाल

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का लाल

तुला:
आज किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी चीज के गुम होने का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र विकसित होगा। दूर पार से कोई अच्छी खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी

वृश्चिक:
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गोल्डन

धनु:
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  कठिनतम श्रीखंड यात्रा का आगाज, प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी

मकर:
आज आप अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे का नुकसान करवा सकते हैं। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

कुंभ:
अचानक कोई पुरानी समस्याएं सामने आ सकती हैं। अचानक आज आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है। कर्जदार पैसे की मांग कर सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी को नजरअंदाज कर सकते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला

मीन:
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More