HomeHimachalहिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, तीन जिलों...

हिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, तीन जिलों के लिए ऑरेंज और चार में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दिन यानी 29 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बादल नहीं बरसे। इस अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे।

अब गुरुवार, 30 जुलाई को राज्य के सात जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  समाधान समारोह 2026’ से मिलेगा आसान न्याय: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों के निपटारे का बड़ा मौका

आईएमडी शिमला

वहीं कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर में पहाड़ दरका, भूस्खलन से खेत-बगीचे तबाह, हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

विभाग ने 30 जुलाई से 3 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा प्रदेश के कम और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More