Home Himachal शराब ठेकों की ई-नीलामी का शेड्यूल जारी, सभी चरण होंगे ऑनलाइन, क्लिक...

शराब ठेकों की ई-नीलामी का शेड्यूल जारी, सभी चरण होंगे ऑनलाइन, क्लिक पर पूरी डिटेल

नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए होगी और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अनुसार आवेदन से लेकर अंतिम बोली तक सभी चरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

0

शिमला : हिमाचल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रिटेल शराब ठेकों की ई-नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए होगी और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अनुसार आवेदन से लेकर अंतिम बोली तक सभी चरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इच्छुक बोलीदाता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सिरमौर जिलों के लिए नीलामी कार्यक्रम 23 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया गया है। इन जिलों के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी शाम तक तय है, जबकि स्क्रूटनी 25 से 27 फरवरी तक होगी। ई-नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पावरलिफ्टर्स का कांगड़ा में कमाल, सचिन और वीर ने जीते 'गोल्ड', बने स्टेट चैंपियन

ऊना और बीबीएन बद्दी (सोलन) के लिए कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी होगा। आवेदन 26 फरवरी तक लिए जाएंगे और स्क्रूटनी 28 फरवरी तक पूरी होगी। ई-नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए 25 फरवरी को कार्यक्रम प्रकाशित होगा। आवेदन 27 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे और स्क्रूटनी 2 मार्च तक चलेगी। इनकी ई-नीलामी 3 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

नूरपुर और मंडी जिलों के लिए कार्यक्रम 26 फरवरी को जारी होगा। आवेदन और स्क्रूटनी 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी, जबकि ई-नीलामी 5 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  चंबा में दर्दनाक हादसा: रावी में कार गिरने से एक MBBS प्रशिक्षु की मौत, दो घायल; एक लापता

शिमला और कुल्लू जिलों के लिए कार्यक्रम 27 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगा। आवेदन और स्क्रूटनी 3 मार्च तक पूरी की जाएगी और अंतिम ई-नीलामी 7 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

विभाग ने इच्छुक आवेदकों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन और दस्तावेज प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है ताकि नीलामी में भाग लेने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये भी पढ़ें:  मणिकर्ण में भू-स्खलन की घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक