HomeHimachalशोषण मुक्ति मंच का एलान, सामाजिक न्याय के लिए 28 को धर्मशाला...

शोषण मुक्ति मंच का एलान, सामाजिक न्याय के लिए 28 को धर्मशाला रैली में सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा बनाए गए नए नियम सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव की लगातार बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कठोर और प्रभावी नियमों की आवश्यकता है।

नाहन : शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश ने 28 फरवरी को धर्मशाला में होने वाली रैली में अपनी सक्रिय भागीदारी का एलान किया है। 23 फरवरी को शोषण मुक्ति मंच की राज्य स्तरीय राज्य कमेटी की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश के 11 जिलों से मंच के पदाधिकारी शामिल हुए। मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा बनाए गए नए नियम सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव की लगातार बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कठोर और प्रभावी नियमों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा, नौहराधार इलाके में गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत, चालक गंभीर

आशीष कुमार ने बताया कि 2012 के UGC विनियम जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से बनाए गए थे, लेकिन बढ़ते मामलों ने स्पष्ट किया कि वे पर्याप्त नहीं थे। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर नए नियम तैयार किए गए और जनवरी 2026 में राजपत्र में प्रकाशित किए गए। मंच का मानना है कि सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए इन नियमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली में शोषण मुक्ति मंच सक्रिय भागीदारी करेगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले से मंच के कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर SC, ST और OBC समुदायों की मांगों का समर्थन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  6ठी IRBN धौलाकुआं ने स्कूलों में चलाए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

मंच ने यह भी कहा कि 93वें संविधान संशोधन (अनुच्छेद 15(5)) को हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू न किया जाना सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है, जबकि 103वें संविधान संशोधन को शीघ्र लागू किया जाना दोहरे मानदंडों की ओर संकेत करता है। मंच ने मांग की कि सामाजिक समानता और संवैधानिक प्रावधानों को समान रूप से लागू किया जाए।

शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश के सभी सामाजिक न्याय समर्थक संगठनों, छात्र-युवा समूहों और प्रगतिशील शक्तियों से अपील की है कि वे 28 फरवरी को धर्मशाला पहुंचकर रैली को सफल बनाएं और शिक्षा संस्थानों में भेदभाव मुक्त वातावरण के लिए आवाज बुलंद करें।

ये भी पढ़ें:  सौलीखड्ड सहकारी बैंक शाखा ने सौंपा 2 लाख का बीमा क्लेम, परिवार को मिला बड़ा सहारा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More