शिमला : भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) के पांच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। चयनित अधिकारियों में 2023 बैच के अधिकारी वीरेंद्र कालिया, भूपिंदर सिंह, नरेश कुमार, विनोद कुमार और 2024 बैच के अधिकारी शमशेर सिंह का नाम शामिल है।



