Home Himachal Hamirpur 15 अप्रैल तक बंद रहेगी बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क, DC के आदेश

15 अप्रैल तक बंद रहेगी बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क, DC के आदेश

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 अप्रैल तक बंद किया गया है।

0

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 अप्रैल तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 अप्रैल तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़सर-हरसौर-गारली सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मौसम की करवट: हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के साथ नए साल का आगाज, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप