नालागढ़ : जिला सोलन के नालागढ़ के गांव सम्भोवाल में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने चिट्टे को मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा था।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने गांव सम्भोवाल में एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 138.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान लक्की चौधरी निवासी गांव घंसौत, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
- ये भी पढ़ें : हरिपुरधार में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, ताश के 52 पत्तों के साथ ₹36,200 बरामद, 8 लोग काबू
- ये भी पढ़ें : एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती, मंत्री धर्माणी ने फार्मासिस्टों को बताई जिम्मेदारी



