मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा सुंदरनगर की ओर से जिला रोजगार कार्यालय मंडी को बीमा सखी के 50 और रूरल करिअर एजेंट के 50 पदों सहित कुल 100 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 25 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक होंगे। उन्होंने बताया कि बीमा सखी पदों के लिए 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।
अधिसूचना के अनुसार चयनित महिलाओं को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने पर प्रथम वर्ष 7,000 रुपए प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड (वजीफा) प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रूरल करिअर एजेंट पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के (अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम 40 वर्ष) के युवा पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन के अतिरिक्त, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने पर शुरुआती वर्षों में स्टाइपेंड (भत्ता) प्रथम वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह तथा द्वितीय वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इच्छुक पात्र महिलाएं एवं युवा अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार 25 नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय थुनाग, 26 को उप रोजगार कार्यालय गोहर और 27 नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में सुबह 10:30 बजे से होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाईल नंबर +91-9418158571 पर संपर्क किया जा सकता है।
हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को
हमीरपुर : महावीर मोटर्स सलासी में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स टीडब्ल्यू, टैक्निशियन, सर्विस मैकेनिक टीडब्ल्यू और कस्टमर केयर मैनेजर के कुल 10 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 18 से 40 वर्ष तक के स्नातक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। टैक्निशियन और सर्विस मैकेनिक के लिए उम्मीदवार मैकेनिकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए।
कस्टमर केयर मैनेजर के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमाधारक 18 से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- ये भी पढ़ें : गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव, केंद्र सरकार ने बदले PUC के नियम, वाहन चालकों को राहत
- ये भी पढ़ें : एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में यहां नौकरी का मौका, 23 नवंबर को होंगे इंटरव्यू; 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन





