हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-25026 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 4 और 5 मई को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।