होमHimachalऊना में 22 अक्टूबर तक बंद रहेगी मैहतपुर-भभौर साहिब सड़क, हमीरपुर में...

ऊना में 22 अक्टूबर तक बंद रहेगी मैहतपुर-भभौर साहिब सड़क, हमीरपुर में इन सड़कों पर 18 तक बाधित रहेगा ट्रैफिक

इस दौरान ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा।

ऊना : उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब (किलोमीटर 0/0 से 3/0) सड़क 13 से 22 अक्टूबर तक यातायात के अस्थायी तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा।

डीसी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

18 तक बंद रहेगी उहल-जंदड़ू सड़क
हमीरपुर : तहसील टौणी देवी के अंतर्गत उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 अक्तूबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अंदराल-पौहंज सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
18 तक बंद रहेगी बराड़ा-पटनौण सड़क
हमीरपुर: तहसील टौणी देवी के अंतर्गत बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 अक्तूबर तक बंद की गई है।
इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक समीरपुर-मतलाणा-बाकर खड्ड सड़क या उहल-परनाली-बाकर खड्ड सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
ये भी पढ़ें:  नशीले पदार्थ का सेवन करने पर नाहन में 2 युवकों पर केस, SFSL जुन्गा की रिपोर्ट में हेरोइन की पुष्टि

Latest Articles

Explore More