होमHimachalChamba19 अक्टूबर को किलाड़ में होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, चार...

19 अक्टूबर को किलाड़ में होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, चार दिन के दौरे पर पहुंचेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास पर रहेंगे।

चंबा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास पर रहेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे पुर्थी पहुंचेंगे और लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 12:45 बजे सेचू में जनसमस्याएं सुनेंगे। अपराह्न 4:00 बजे वह किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।

प्रवास कार्यक्रम के तहत 19 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे किलाड़ में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन

इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम, 2006 पर समीक्षा बैठक करेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।

उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरवास का निरीक्षण करेंगे तथा वहां आयोजित होने वाले किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे।

इसके पश्चात वह अपराह्न 6:00 बजे शौर पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह शौर में रहेगा। 21 अक्तूबर को जगत सिंह नेगी पूर्वाह्न 9:00 बजे शौर से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 19 मई को रिपोर्ट करने के निर्देश

Latest Articles

Explore More