HomeHimachalHamirpurस्टाफ नर्स भर्ती का बड़ा अपडेट! HPRCA ने घोषित किया संशोधित फाइनल...

स्टाफ नर्स भर्ती का बड़ा अपडेट! HPRCA ने घोषित किया संशोधित फाइनल रिजल्ट, 308 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पोस्ट कोड-25026 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पोस्ट कोड-25026 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों का फाइनल परिणाम 24 जून को घोषित कर दिया गया था, लेकिन सब कैटेगरी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा न करवाने पर इन्हें सामान्य वर्ग में शामिल करते समय कुछ तकनीकी गलती के कारण फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है।

संशोधित परिणाम में 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2-2 पद खाली रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने जाखू में तीर चलाकर किया रावण दहन, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More