मंडी: आईटीआई इलेक्ट्रिशियन पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से शर्मा क्रिएशन ने इलेक्ट्रिशियन के 15 अस्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 4 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 12,750 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा तथा कार्यस्थल मंडी रहेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण-पत्र सहित), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 या कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 94183-69494 पर संपर्क कर सकते हैं।
