HomeAccidentसड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराई मोटरसाइकिल, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी...

सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराई मोटरसाइकिल, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

नालागढ़ के महादेव क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पंजैहरा-नालागढ़ रोड़ पर पेश आया।

नालागढ़ : जिला सोलन के नालागढ़ के महादेव क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पंजैहरा-नालागढ़ रोड़ पर पेश आया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा इस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल (नंबर HP12R-6085) अचानक सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप (नंबर HP24E-3143) से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मू और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कर्मजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का उपचार अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बसों में रोजाना 5 लाख लोग करते हैं यात्रा, आय में 63.47 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज: CM

उधर, पुलिस थाना नालागढ़ में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More