HomeHimachalKinnaur-Lahaul Spitiमनाली-लेह हाईवे पर दर्दनाक हादसा: नाले में जा गिरा ट्रक, मंडी के...

मनाली-लेह हाईवे पर दर्दनाक हादसा: नाले में जा गिरा ट्रक, मंडी के रहने वाले पिता-पुत्र की गई जान

मनाली-लेह हाईवे पर बारिश के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में मंडी जिले के पिता-पुत्र की मौत हो गई। लाहौल-स्पीति और लेह सीमा के पास किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक फिसलन के कारण अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा।

लाहौल स्पीति : मनाली-लेह हाईवे पर बारिश के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में मंडी जिले के पिता-पुत्र की मौत हो गई। लाहौल-स्पीति और लेह सीमा के पास किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक फिसलन के कारण अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा।

हादसे के बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), आईटीबीपी, टीटीआर टीम और स्थानीय ट्रक चालकों ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

जिला लाहौल-स्पीति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मृतकों की पहचान मंडी जिले के गांव ऊबा निवासी लियाकत अली और उनके पुत्र दुरशाद के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, इनका बढ़ा मानदेय... क्लिक पर पढ़ें हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले

एसपी केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के फिसलकर अनियंत्रित होने के बाद सीधे गहरे नाले में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  मिंजर मेले के समापन पर चंबा आएंगे CM सुक्खू, 200 बेड के अस्पताल समेत विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More