HomeHimachalKulluवेल्डिंग का काम सीखने गया था 18 वर्षीय युवक, करंट ने छीन...

वेल्डिंग का काम सीखने गया था 18 वर्षीय युवक, करंट ने छीन ली जिंदगी; कुल्लू में हादसे से मातम

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वेल्डिंग का काम सीख रहे 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बंदरोल में उस समय हुआ, जब युवक अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू के सदर थाना क्षेत्र के बंदरोल में यह हादसा पेश आया। मृतक की पहचान जतिन ठाकुर (18) पुत्र नील चंद, गांव जिंदौड़, डाकघर बंदरोल (कुल्लू) के रूप में हुई है। मृतक के मामा ने बताया कि जतिन ने वेल्डिंग का काम सीखने की इच्छा जताई थी। वह अन्य मजदूरों के साथ बंदरोल में वेल्डिंग का काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्रक की टक्कर से कांगड़ा के व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में एक गंभीर

इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। साथ मौजूद लोगों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Latest Articles

Explore More