HomeHimachalKulluब्रान-मोहिला सड़क निर्माण को लेकर डीसी से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

ब्रान-मोहिला सड़क निर्माण को लेकर डीसी से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

डीसी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुल्लू : डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से ब्रान क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री सड़क योजना– 4 के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) से ब्रान–मोहिला सड़क के निर्माण के लिए कुछ परिवारों द्वारा भूमि दान से जुड़ी समस्या से डीसी को अवगत करवाया।

डीसी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस सड़क से ब्रान, रियाड़ा व पनगां पंचायतों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें:  सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध 'ओल्ड मोंक' जब्त; चालक फरार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More