HomeHimachalKulluघायल हालत में मिले जल शक्ति विभाग के JE की मौत, AIIMS...

घायल हालत में मिले जल शक्ति विभाग के JE की मौत, AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (JE) लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में मौत हो गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (JE) लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गत शनिवार सुबह करीब छह बजे कनिष्ठ अभियंता सड़क किनारे एक खोखे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

मृतक की पत्नी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति 24 जुलाई को ड्यूटी पर गए थे। देर रात करीब 11 बजे लाभ सिंह का फोन आया था। उन्होंने बताया कि पिरड़ी पुल के पास एक दुर्घटना हुई है और वह घर लौट रहे हैं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान रोटरी आई अस्पताल, गांधीनगर के पास उनकी स्कूटी सुरक्षित खड़ी मिली। इसके बाद कार्यालय से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे एक सब्जी के खोखे के पास लाभ सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें पहले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि में गैंगवार व माफियाराज बर्दाश्त नहीं, भाजपा फिर छेड़ेगी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन: डॉ. बिंदल

कांता देवी का आरोप है कि कार्यालय से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उनके पति की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी जान चली गई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  डाटा संग्रह प्रणाली सुदृढ़ करने पर जिला स्तरीय कार्यशाला, DC बोले योजनाओं की सफलता के लिए सटीक डाटा जरूरी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More