Home Himachal Kullu हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दो युवकों...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात हुआ, जिससे अंधेरे के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आई। स्थानीय लोगों ने पहले स्तर पर बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

0

कुल्लू : जिला कुल्लू के पतलीकुहल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बोलेरो कैंपर के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा जाणा के समीप हुआ। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अविनाश (20) पुत्र भगवान दास गांव सोर (बंजार) और सोनम कुमार (23) पुत्र भूमि प्रकाश निवासी गांव सोर, तहसील बंजार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात हुआ, जिससे अंधेरे के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आई। स्थानीय लोगों ने पहले स्तर पर बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  मृत शिशु के जन्म या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु पर 60 दिन का मातृत्व अवकाश

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक से पकड़ी चरस की खेप, किया गिरफ्तार