HomeHimachalShimlaडीएसपी विजय कुमार ने नेशनल पुलिस शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हिमाचल...

डीएसपी विजय कुमार ने नेशनल पुलिस शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हिमाचल का फिर बढ़ाया मान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके विजय कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और पिस्टल शूटिंग में ओलंपिक पदक भी जीत चुके हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन निशानेबाजी से प्रदेश और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता (AIPDM) 2025-2026 में व्यक्तिगत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मार्च से 30 मार्च 2026 तक गुरुग्राम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की विभिन्न पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। कड़े मुकाबले के बीच विजय कुमार ने पिस्टल/रिवॉल्वर इवेंट- 50 यार्ड्स प्रोन (SNAP) में बिना सहारे, डबल हैंड ग्रिप के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह: यहां चाय की दुकान पर जुआ खेल रहे थे 4 लोग, अचानक पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचे

बता दें कि शूटर विजय कुमार की यह सफलता कोई पहली नहीं है। इससे पहले पिछले महीने इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग (स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता में भी उन्होंने दो व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतकर अपनी लगातार शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके विजय कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और पिस्टल शूटिंग में ओलंपिक पदक भी जीत चुके हैं। उनकी यह निरंतर सफलता न केवल हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब एवं छठी आईआरबी बटालियन ने उन्हें बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:  44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की ताकत भी बेअसर, जूठ लगते ही टूटा ‘चवाली माता का बंधन’
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More