HomeHimachalMandiआंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में क्रैच सहायिका के पदों के लिए मांगे आवेदन, 17...

आंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में क्रैच सहायिका के पदों के लिए मांगे आवेदन, 17 अप्रैल अंतिम तारीख

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के वार्ड की निवासी होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्रैच सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

मंडी : बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर द्वारा आंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में क्रैच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 अप्रैल 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि यह पद नगर निगम मंडी के दरम्याना-2 आंगनबाड़ी केंद्र तथा नगर परिषद नेरचौक के ढांगू वार्ड नंबर-2 आंगनबाड़ी केंद्र में क्रैच सहायिका के पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सिरमौर से संदीपक तोमर को एससी मोर्चा की कमान

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के वार्ड की निवासी होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्रैच सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सामाजिक श्रेणी तथा अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए अधिकतम 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न कर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन संबंधित उपमंडल अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा, जिसकी तिथि अलग से सूचित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More