HomeHimachalMandiवक्त पर निपटा लें कामकाज, मंडी शहर के कई क्षेत्रों में इस...

वक्त पर निपटा लें कामकाज, मंडी शहर के कई क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जिला मंडी में 11 केवी मंगवाईं और 11 केवी सेरी एचटी लाइनों के केबल स्थानांतरण का कार्य रविवार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है।

मंडी : 11 केवी मंगवाईं और 11 केवी सेरी एचटी लाइनों के केबल स्थानांतरण का कार्य रविवार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है।

सहायक अभियंता नरेश ठाकुर विद्युत उप-मंडल–1 ने बताया कि निर्धारित कार्य के चलते रामनगर, पुलघराट, अपर व लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय क्षेत्र, विश्वकर्मा मंदिर, अपर व लोअर सन्यारड, थनेहरा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ क्षेत्र, डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, स्कूल बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्किट, पोस्ट ऑफिस रोड़, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 31 मार्च तक यलो अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहा, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से बोर्ड को अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More