HomeHimachalSolanभूमि अधिग्रहण को लेकर 29 दिसंबर को होगी जन सुनवाई, अंतिम रिपोर्ट...

भूमि अधिग्रहण को लेकर 29 दिसंबर को होगी जन सुनवाई, अंतिम रिपोर्ट में शामिल होंगे उचित सुझाव

अधिसूचना के अनुसार जिला सोलन के उपमंडल कंडाघाट में उप तहसील ममलीग के महाल मझयारी में भूमि अधिग्रहण के विषय में 29 दिसंबर, 2025 को सुबह 11:00 बजे हिमुडा कार्यालय मझयारी में जन सुनवाई होगी।

सोलन : उपमंडलाधिकारी एवं उपमंडल समाहर्ता कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश भूमि अधिग्रहण, पुनर्स्थापना एवं पुनर्वास में उचित मुआवजा और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 5 के अंतर्गत अधिसचूना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार जिला सोलन के उपमंडल कंडाघाट में उप तहसील ममलीग के महाल मझयारी में भूमि अधिग्रहण के विषय में 29 दिसंबर, 2025 को सुबह 11:00 बजे हिमुडा कार्यालय मझयारी में जन सुनवाई होगी। अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की ओर से जाठिया देवी में माउंटेन टाउनशिप परियोजना के लिए उप तहसील ममलीग के महाल मझयारी में भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें:  ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले 18 वॉलंटियर्स सम्मानित, बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में पुलिस के साथ मिलकर संभाली कमान

अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश सामाजिक प्रभाव समाघात इकाई, एम.एस.एस.एच.आई.पी.ए.-फेयरलान शिमला द्वारा भूमि अधिग्रहण, पुनर्स्थापना और पुनर्वास में उचित मुजावज़ा और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 4 के अधीन सामाजिक प्रभाव समाघात आकलन रिपोर्ट व सामाजिक प्रभाव समाघात प्रबंधन योजना तैयार की गई है।

गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि सामाजिक प्रभाव समाघात आकलन रिपोर्ट व सामाजिक प्रभाव समाघात प्रबंधन योजना के संदर्भ इच्छुक व्यक्ति 29 दिसंबर, 2025 को उपमंडलाधिकारी के समक्ष लिखित में आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्तियों द्वारा दिए गए उचित सुझावों को अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

उपमंडलाधिकारी ने कहा कि उक्त रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट www.himachalnic.in/hipa व http://himuda.hp.gov.in/ उपमंडलाधिकारी कार्यालय कंडाघाट, नायब तहसीलदार ममलीग, ग्राम पंचायत काहला के कार्यालय में हिंदी व अंग्रेजी में आमजन के अध्ययन व सुझाव के लिए उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:  25 ग्राम चिट्टे के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More