मंडी : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राज्यपाल 6 अप्रैल, 2026 को सायंकाल सुंदरनगर पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव यहीं रहेगा।
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को प्रातः राज्यपाल डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा न्यास में आयोजित टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
