Home Himachal Mandi मंडी जिला के इन इलाकों में 7 जनवरी को रहेगा पावर शटडाउन,...

मंडी जिला के इन इलाकों में 7 जनवरी को रहेगा पावर शटडाउन, ये है वजह

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2, मंडी ई. सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

0

मंडी : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2, मंडी ई. सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी 2026 को रन्धाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत तांदी, पतरौण, सीरम, बनायट, भुशाल और कोठी गैहरी फीडर में बिजली की लाइनों की मरम्मत और लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जाएगा।

इस कारण उप-मंडल-2 मंडी के अंतर्गत उपरोक्त क्षेत्रों समेत आसपास के इलाकों में प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से बोर्ड को सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसंबर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था: अपूर्व देवगन