HomeHimachalक्लासिकल गिटार में मनीष ने आकाशवाणी शिमला से हासिल किया 'बी ग्रेड'

क्लासिकल गिटार में मनीष ने आकाशवाणी शिमला से हासिल किया ‘बी ग्रेड’

कंडाघाट के बीशा गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार के बेटे मनीष ने महज 24 वर्ष की उम्र में ये मुकाम प्राप्त किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह अपने क्षेत्र के सबसे कम उम्र के पहले युवा हैं।

सोलन : जिला के मनीष ने आकाशवाणी शिमला की ओर से आयोजित ग्रेड परीक्षा में बी ग्रेड हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंडाघाट के बीशा गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार के बेटे मनीष ने महज 24 वर्ष की उम्र में ये मुकाम प्राप्त किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह अपने क्षेत्र के सबसे कम उम्र के पहले युवा हैं।

मनीष ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को आकाशवाणी शिमला में ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने बी ग्रेड प्राप्त किया। उन्होंने क्लासिकल गिटार में यह ग्रेड हासिल किया है। जब उन्होंने गिटार बजाने की शुरुआत की, तो वर्ष 2017-18 में सबसे पहले उन्होंने गिटार की क्लासेस सनी नेगी से ली।

ये भी पढ़ें:  डॉ. देविना वैद्य ने नौणी विश्वविद्यालय में संभाला निदेशक अनुसंधान का पदभार, 37 साल का अनुभव और कई उपलब्धियां

उसके बाद वर्ष 2021 से वह मृदुल तोमर से गिटार सीख रहे हैं। इसके अलावा वह झनकार बैंड में भी संजू झंकार के साथ ऑर्केस्ट्रा में कार्य कर रहे हैं। मनीष वर्ष 2021 से विनोद चन्ना और कौशल्या चन्ना के पास से विशारद और शास्त्रीय गायन की शिक्षा ले रहे हैं।

मनीष ने बताया कि उन्हें उनके गुरु गुंजन चन्ना से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता-पिता व सभी गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उन्हें संगीत की शिक्षा दी और यहां तक पहुंचने में भरपूर सहयोग किया।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में बहुभाषी कवि सम्मेलन में इन कवियों ने जमाई महफिल, लूटी वाहवाही
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More