HomeHimachalSolanबाजार गए थे परिजन, पीछे बेटी ने घर पर उठा लिया ये...

बाजार गए थे परिजन, पीछे बेटी ने घर पर उठा लिया ये खौफनाक कदम

परिजनों से पूछताछ और सरसरी तस्दीक में पुलिस ने पाया कि निशा पिछले कई साल से मानसिक तौर पर परेशान और बीमार रहती थी।

सोलन : जिला सोलन में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 27 साल की एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान निशा पुत्री परदेसी निवासी नेपाल, हाल निवास रबौण, डाकघर सपरून, जिला सोलन के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सपरून को आत्महत्या की सूचना मिली थी। लिहाजा, पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट अथवा खरोंच के निशान नहीं मिले। युवती ने चुन्नी से फंदा लगाया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। परिजनों से पूछताछ और सरसरी तस्दीक में पुलिस ने पाया कि निशा पिछले कई साल से मानसिक तौर पर परेशान और बीमार रहती थी।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

कई बार वह घर से किसी को बताए बगैर कहीं चली जाती थी, जिसे मुश्किल से ढूंढकर लाना पड़ता था। गत दिन परिजन घर से बाजार गए थे। इस बीच निशा ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि निशा ने अपनी बीमारी और परेशानी के कारण फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।

वहीं, मृतका के परिजनों ने मौत के पीछे किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में पुलिस धारा 194 BNSS, 2023 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More