HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में 26 सितंबर तक बंद रहेगा देहरा-कोट सड़क मार्ग, सफर से...

बिलासपुर में 26 सितंबर तक बंद रहेगा देहरा-कोट सड़क मार्ग, सफर से पहले देख लें ये वैकल्पिक रास्ते

लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के अंतर्गत देहरा से कोट सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 26 सितंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के अंतर्गत देहरा से कोट सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 26 सितंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने दशमल की ओर से आने वाले वाहनों को कोट-धग्यार-जाहू सड़क तथा देहरा की तरफ से आने वाले वाहनों को दधोल-लदरौर सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।

उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  पेड़ कटान मामला : सस्पेंड हुए वन कर्मियों के समर्थन में उतरा संघ, बोला- बिना जांच सुना दिया फैसला, वापस हो आदेश

जोल-डोमेहर सड़क मार्ग 22 तक यातायात के लिए बंद
बिलासपुरजिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मण्डल के अंतर्गत जोल से डोमेहर सड़क आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 22 सितम्बर तक बंद करने के आदेश जारी किए है।

उन्होंने जोल की ओर से आने वाले वाहनों को बरोटा-लदरौर सड़क तथा डोमेहर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोहल खड्ड घंडालवीं सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  श्रावण अष्टमी मेले में नहीं बजेंगे ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर, श्री नैना देवी मंदिर परिसर में 13 से 23 अगस्त तक लगाया प्रतिबंध

Latest Articles

Explore More