Home Himachal Sirmaur नगर पालिका परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों...

नगर पालिका परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद नाहन, नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।

0

नाहन : DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद नाहन, नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद नाहन में वार्ड नंबर-1 ढाबों, वार्ड नंबर-2 हरिपुर, वार्ड नंबर-6 नया बाजार, वार्ड नंबर- 7 उपर की टोली और वार्ड नंबर- 10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है, जबकि वार्ड नंबर- 3 शांति संगम, वार्ड नंबर- 4 शमशेर गंज, वार्ड नंबर- 5 अमरपुर, वार्ड नंबर- 11 जगन्नाथ मंदिर और वार्ड नंबर-13 बाल्मीकी बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  6 महीने से अधर में लटका इस पुलिया का काम, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग परेशान

वार्ड नंबर- 8 रानीताल और वार्ड नंबर- 12 नावनी बाग को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड नंबर- 9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद, पांवटा साहिब के वार्डों का आरक्षण उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर- 1 भाटांवाली भूपपुर, वार्ड नंबर- 5 शमशेरपुर, वार्ड नंबर- 7 अस्पताल, वार्ड नंबर- 8 बस स्टैंड, वार्ड नंबर- 9 कहार बस्ती और वार्ड नंबर- 13 हीरपुर को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर- 2 भूपपुर केदारपुर, वार्ड नंबर- 3 बद्रीपुर, वार्ड नंबर- 4 तारूवाला, वार्ड नंबर- 6 बाईपास और वार्ड नंबर- 12 शुभखेड़ा को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर- 10 देवी नगर- 1 को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर- 11 देवी नगर- 2 को अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का सोलन में जगह-जगह जोरदार स्वागत

उपायुक्त द्वारा जारी नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण की अधिसूचना के अनुरूप वार्ड नंबर- 1 कालोनी वार्ड, वार्ड नंबर- 6 पुलिस थाना वार्ड, वार्ड नंबर-7 गांव कोटली वार्ड (कोटली हडेच) को अनारक्षित रखा गया है, जबकि वार्ड नंबर- 4 नेहरू मैदान वार्ड और वार्ड नंबर- 5 स्कूल वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर- 2 बस स्टैंड वार्ड को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नंबर -3 राधा कृष्ण मंदिर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद में हादसा, बाइक चालक नाहन के युवक की बाजुएं फ्रैक्चर, इलाज पर भी उठे सवाल