HomeHimachalहिमाचल में होमगार्ड के 700 पदों पर भर्ती शुरू, 31 मार्च तक...

हिमाचल में होमगार्ड के 700 पदों पर भर्ती शुरू, 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग में होम गार्ड्स के कुल 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभाग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग में होम गार्ड्स के कुल 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभाग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 700 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें 358 पद सामान्य ड्यूटी पुरुष, 167 पद सामान्य ड्यूटी महिला, 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड ड्राइवर और 25 पद तकनीकी ट्रेड्समैन के लिए निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों में पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक की दबिश, जेबीटी मिला अबसेंट, छात्र उपस्थिति भी कम

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक, 10+2 या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मैट्रिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

इसके अलावा भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत सेवामुक्त अग्निवीर भी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को सेवा शुरू करने से पहले 45 दिनों का अनिवार्य बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें होम गार्ड्स की जिम्मेदारियों, अनुशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

यह भर्ती प्रदेश के युवाओं को हिमाचल पुलिस के साथ अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

ये भी पढ़ें:  Weather Alert: हिमाचल में करवट लेगा मौसम! इस दिन बारिश व बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More