नाहन : राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 25 फरवरी को दोपहर बाद कालाअंब के मोगीनंद स्थित मशरूम यूनिट का निरीक्षण करेंगे। 26 फरवरी को डीसी कार्यालय में वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही राजस्व मामलों और आपदा 2023-2025 की समीक्षा करने के बाद दोपहर बाद वह बागथन में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री 27 फरवरी को शिरू माईला में फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) और एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयां शिरू माईला, डूंगीसेर और गौंत का निरीक्षण करेंगे। 28 फरवरी को राजगढ़ में पीसीडीओ और फ्रूट कैनिंग इकाई का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री स्थानीय किसानों से भी मिलेंगे।



