HomeHimachalShimlaदाड़गी स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, स्नेहा बनीं ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ...

दाड़गी स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, स्नेहा बनीं ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी’

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में 12वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी’ के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता विजय पंत, तिलक रनौत, धर्म प्रकाश वर्मा और विक्रमजीत ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपनी ऐच्छिक राशि से 21 हजार रुपये विद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों के लिए भेंट किए।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DC की 5% आरक्षण शक्तियों पर रोक, रोस्टर दोबारा जारी करने के आदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मन्नत कंवर और रिया ठाकुर के देशभक्ति गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता हेमंत कंवर, हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय में अधीक्षक हेम प्रकाश भारद्वाज, समाजसेवी पारुल शर्मा, एसएमसी प्रधान संतोष कुमार, बेसरदत शर्मा, गुरु राम, बीडीसी सदस्य मधु, कथावाचक साहिल शर्मा, राजकीय उच्च पाठशाला मांदरी की मुख्य अध्यापिका अंजना शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिम बस कार्ड न होने पर नाहन में HRTC बस से उतारे 2 पुलिस कर्मी, फिर खड़ा हुआ विवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More