HomeHimachalSirmaurजिला सिरमौर में अप्रैल माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की...

जिला सिरमौर में अप्रैल माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

जिला सिरमौर में अप्रैल 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय, नाहन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तय तारीखों में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : जिला सिरमौर में अप्रैल 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय, नाहन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तय तारीखों में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन में वाहन पासिंग 6 और 21 अप्रैल को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 22 अप्रैल को निर्धारित किए गए हैं। पांवटा साहिब में 8 अप्रैल को प्राइवेट वाहनों और 9 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट वाहनों की पासिंग होगी। वहीं 28 अप्रैल को शेष वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 29 अप्रैल को लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 पदों के लिए 9 से 10 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतना मिलेगा मासिक वेतन

राजगढ़ में 4 अप्रैल को पासिंग और उसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी आयोजित होगा। शिलाई में 23 अप्रैल, कफोटा में 24 अप्रैल, संगड़ाह में 18 अप्रैल और सराहां में 20 अप्रैल को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि एमवीआई इंजीनियर विजय चौहान की देखरेख में सभी स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने सभी आवेदकों से तय तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

ये भी पढ़ें:  रिटायरमेंट की दहलीज पर भी राघवानंद ने नहीं छोड़ा कर्तव्य पथ, ऐसे बने विभाग के लिए 'संकटमोचन'
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More