HomeHimachalSolanसोलन में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 3 युवकों की गिरफ्तारी के...

सोलन में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जीरकपुर से उठाया सप्लायर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज केस में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनके कब्जे से 12.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज केस में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनके कब्जे से 12.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने जीरकपुर से मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि 5 मई को जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विवंता मॉल की पार्किंग में दबिश दी। इस दौरान एक TUV गाड़ी में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹29 हजार नकद बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

पुलिस ने मौके पर ही देवेंदर बत्ता (43) निवासी गांव शाम्बर, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, तेज सिंह (39) निवासी गांव खड़ींन, डाकघर नया ग्राम, तहसील कसौली, जिला सोलन और शुभम ठाकुर (30) निवासी गांव चैली, डाकघर जनेडघाट, तहसील जुंगा, जिला शिमला को गिरफ्तार किया।

मामले में पुलिस ने ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और तस्करी में इस्तेमाल TUV गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। 6 मई को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला।

रिमांड के दौरान पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि बरामद चिट्टा जीरकपुर से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मनदीप निवासी वाल्मीकि मोहल्ला माटौर, डाकघर व तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा) (23) को जीरकपुर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद की। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। देवेंदर बत्ता के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन और परवाणू में दो मामले दर्ज हैं।

वहीं, तेज सिंह के खिलाफ परवाणू, धर्मपुर, सदर सोलन, हमीरपुर और हरियाणा के पिंजौर में चिट्टा तस्करी एवं मादक पदार्थ से जुड़े कुल छह मामले दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा तेज सिंह पर IPC की गंभीर धाराओं के तहत तीन अन्य केस भी दर्ज हैं। शुभम ठाकुर और मनदीप सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच आगे बढ़ी तो...
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More