HomeHimachalShimlaनगर निकाय और पंचायती राज चुनाव हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार...

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी सफलता से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अब चुनावों के नियमों में बदलाव कर जनादेश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी लोकतंत्र की खुली हत्या है। यह संविधान को तोड़-मरोड़ कर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:  एक फरवरी से शुरू होगा BPL सर्वे का चौथा चरण, तीन चरणों में 59,829 परिवार सूची में शामिल

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लगातार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को डराने, धमकाने और धनबल का उपयोग कर अपने पक्ष में मतदान करवाने की कोशिश कर रही है।

यह हिमाचल प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल भावना के बिल्कुल विपरीत है। कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस प्रकार के ओछे हथकंडों से उनकी सरकार बचने वाली नहीं है।

हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को हटाना है। जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से पूरी तरह तंग आ चुकी है।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : चरस, हेरोइन और ₹78,000 कैश के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश की जनता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यदि सरकार ने जनादेश को कुचलने और चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More