HomeHimachalSirmaur48 यूनिट रक्तदान, 4 प्लेटलेट्स डोनेशन... जुलाई माह में ड्रॉप्स ऑफ होप...

48 यूनिट रक्तदान, 4 प्लेटलेट्स डोनेशन… जुलाई माह में ड्रॉप्स ऑफ होप ने जरूरतमंदों को दी जिंदगी की उम्मीद

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने जुलाई माह के दौरान रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की लगातार मदद की।

नाहन : समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने जुलाई माह के दौरान रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की लगातार मदद की। सोसायटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच संस्था के प्रयासों से विभिन्न अस्पतालों में कुल 48 यूनिट रक्तदान और चार प्लेटलेट्स डोनेशन कराए गए।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में कुल 37 यूनिट रक्तदान हुआ। इनमें ए पॉजिटिव की 4 यूनिट, ओ पॉजिटिव की 8 यूनिट, एबी पॉजिटिव की 10 यूनिट, एबी नेगेटिव की 1 यूनिट, बी पॉजिटिव की 7 यूनिट, ओ नेगेटिव की 2 यूनिट और ए नेगेटिव की 5 यूनिट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  SVN स्कूल का 51वां वार्षिक समारोह : रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन, उद्योग मंत्री ने नवाजे होनहार

इसके अलावा संस्था के सदस्य विजय, विजय कुमार, प्रमोद कुमार और सतविंदर ने पीजीआई चंडीगढ़ में एबी पॉजिटिव प्लेटलेट्स दान कर गंभीर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सदस्य अजय चौहान ने ओजस अस्पताल पंचकूला में बी पॉजिटिव रक्तदान किया।

ईशान राव ने बताया कि बाज़ ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई, जबकि अखिल महेश्वरी ने मोहाली और पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए तीन यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त कपिल नेगी ने आईजीएमसी शिमला में एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था कर जरूरतमंद मरीज की सहायता की।

ये भी पढ़ें:  एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के छात्रावास की मेस में भोजन में कीड़े मिलने से भड़की छात्राएं, बढ़ा विवाद

ईशान राव ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य दिन-रात निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं। उनका उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  छैला-नेरीपुल-कुमारहट्टी सड़क के लिए 203.52 करोड़ स्वीकृत, मुसाफिर सहित पच्छाद कांग्रेस ने जताया आभार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More