HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व...

राजगढ़ में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में शनिवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली।विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में निकली यात्रा में मंडल पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में शनिवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में निकली यात्रा में मंडल पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

दरअसल, भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से उपमंडल स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजगढ़ भाजपा मंडल ने विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महामंत्री अरुण चौहान, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर व नरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में इसे लेकर यात्रा निकालना गौरव का अवसर है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ बाल विकास परियोजना में स्टाफ का टोटा, पर्यवेक्षक के कई पद रिक्त, कार्यालय में CDPO के साथ एक क्लर्क

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले जिला और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना मजबूत हो।

रीना कश्यप ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को याद करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन की बदहाली पर सरकार पर तीखा हमला, बिंदल बोले- हालात नहीं सुधरे तो होगा बड़ा जन आंदोलन

Latest Articles

Explore More