HomeHimachalSirmaur@Sirmaur: कोलर में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ...

@Sirmaur: कोलर में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दबोचा ये शख्स

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार SIU नाहन की टीम गश्त के दौरान कोलर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इंतजार निवासी गांव देववाला, डाकघर हरिपुर खोल, तहसील पांवटा साहिब मोटरसाइकिल पर रणजीतपुर से कोलर की ओर आ रहा है और उसके पास काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल हैं।

ये भी पढ़ें:  कुदरत का डबल अटैक: हिमाचल के इस जिले में एक घंटे में भूकंप के दो झटकों ने डराया

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी काफी समय से कोलर और आसपास के क्षेत्रों में नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 210 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीले कैप्सूल कहां से लाया था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें:  आधुनिक डिजिटल तकनीक से दो चरणों में होगी जनगणना- 2027: DC मुकेश रेपासवाल ने दिए ये निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More