HomeHimachalSirmaurसिरमौर की बाग पशोग पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय धांधली के...

सिरमौर की बाग पशोग पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय धांधली के लगे आरोप, जांच की मांग दोहराई

नाहन : जिला सिरमौर के विकास खंड पच्छाद की बाग पशोग पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय धांधली के कथित आरोप लगे हैं. इसके साथ साथ शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में अब तक कोई भी कार्रवाई न किए जाने पर गहरा रोष भी जताया.

मंगलवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय निवासी रणवीर सूद पत्नी पुनीत सूद और जगदेव कुमार ने बताया कि पंचायत के विकास कार्यों को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी जुटाई गई है, जिसमें वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं.

रणवीर सूद ने आरटीआई सहित विकास कार्यों से संबंधित बिलों की प्रतियां मीडिया को भी उपलब्ध करवाईं. उन्होंने पंचायत में बैंच लगाने, ग्राम पंचायत भवन में लकड़ी की पैनलिंग लगाने आदि मामलों में पंचायत प्रधान पर सरकारी धन के दुरूपयोग करने के आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा गया आरोपी

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार सहित जिला व स्थानीय प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं बना. उन्होंने जिला प्रशासन से एक बार पुनः इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. रणबीर सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री को भी शिकायत दी जा चुकी है.

उधर, बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सहित एसडीएम पच्छाद संबंधित मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने नवाजे होनहार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More